Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
प्रधानमंत्री ने भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई। - Separato Spot Witness Times
राजनीतिक

प्रधानमंत्री ने भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई।

देहरादून 06 अप्रैल 2023,

भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के कोख से जन्मी और लोकतंत्र के अमृत से पोषित है। देश के लोकतंत्र व उसके संविधान को मजबूत करते हुए समर्पण भाव से दिन-रात देश के लिए काम कर रही है।

भाजपा को विकास, विश्वास और नए विचार का पर्याय बताते हुए प्रधानमंत्री ने मुफ्त राशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि सामाजिक न्याय उनकी पार्टी की विचारधारा का आधार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, विपक्षी दलों की कार्यसंस्कृति परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद तक सीमित रही है। विपक्षी दलों को समाज की चिंता नहीं की जबकि भाजपा सामाजिक न्याय को जीती है, उसकी भावना के अनुरूप कार्य करती है। 80 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव मुफ्त राशन मिलना सामाजिक न्याय का ही प्रतिबिंब है। 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बिना भेदभाव 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना सामाजिक न्याय की ही सशक्त अभिव्यक्ति है।”

उन्होंने कहा, कांग्रेस जैसी पार्टियों की संस्कृति छोटा-छोटा सोचना, छोटे सपने देखना और उससे भी कम हासिल करके खुशियां मनाना है। खुशी मतलब एक दूसरे की पीठ थपथपाना है। भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है बड़े सपने देखना और उससे भी ज्यादा हासिल करने के लिए जी जान से खप जाना।”

भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल स्थापना दिवस से 14 अप्रैल तक “विशेष सप्ताह” मनाने का फैसला किया है। भाजपा देश में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्मशताब्दी- दिवस और 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉक्टर बी.आर. आंबेडकर की जयंती मनाएगी।

Related posts

वायरल चिट्ठी से झाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने अपना पल्ला

Dharmpal Singh Rawat

कांग्रेस के चिंतन शिविर के उद्घाटन भाषण में सोनिया गांधी ने कहा कांग्रेस ने हम सबको बहुत कुछ दिया है और अब उसका कर्ज लौटाने की बारी है।

Dharmpal Singh Rawat

राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह” नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में 25 से 31 अक्टूबर 2022 तक मनाया जाएगा।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment