June 24, 2026

भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु ₹1,036.23 करोड़ स्वीकृत।

देहरादून 8 फरवरी 2023,

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने उत्तराखंड अन्तर्गत भानियावाला-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग को 4-लेन बनाने हेतु ₹1,036.23 करोड़ व बरेली-सितारगंज हाइवे के सुधार व उन्नयन कार्य की स्वीकृति दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं नितिन गडकरी जी की कुशल कार्यक्षमता से कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड नए आयाम स्थापित कर रहा है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.