February 5, 2026

मसूरी में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्तकर हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

देहरादून 14 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध खनन और अवैध अतिक्रमण करने वालो पर कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए देहरादून के मसूरी क्षेत्र के उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में आज आठवें दिन भी मसूरी में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाये जाने की कार्यवाही की है। राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा कैमल बैक रोड़, स्प्रिंग रोड़, आदि स्थानों में अवैध अतिक्रमण और निर्माण का ध्वस्तीकरण किया गया है। साथ ही रोड़ पर रखी सामग्रीं को भी हटाया गया। संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है।

देहरादून जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिक्रमण मुक्त किए गए स्थल पर कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.