June 27, 2026

प्रांतीय रक्षा दल हित संगठन उत्तराखंड के बैनर तले, मुख्यमंत्री आवास पर हुआ जोरदार धरना-प्रदर्शन।

मुख्यमंत्री आवास पर प्रांतीय रक्षा दल (PRD) हित संगठन उत्तराखंड के बैनर तले, राज्य भर के पीआरडी जवानों ने देहरादून में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन और कूच किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल और प्रदेश संयोजक सचिव संजय पवार ने किया।

बतादें कि प्रांतीय रक्षा दल हित संगठन उत्तराखंड , पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) कर्मचारियों का प्रमुख कल्याणकारी संगठन है। यह संगठन जवानों के अधिकारों, वेतनमान सुधार और सेवा शर्तों के लिए सक्रिय है। यह हित संगठन पीआरडी पुरुष व महिला जवानों की एकजुट आवाज है। 18-सूत्रीय मांग पत्र के माध्यम से नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, पदोन्नति और 365 दिवसीय रोजगार सुनिश्चित करने पर जोर देता है।

संगठन के धरना प्रदर्शन का कारण

  • पीआरडी जवानों को वर्षभर यानी 365 दिन का नियमित रोजगार दिया जाए।
  • होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ डीए लागू किया जाए।
  • समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित किया जाए।

पिछले कई महीनों से चली आ रही 18-सूत्रीय मांगों पर सरकार की उदासीनता के खिलाफ यह आंदोलन तेज हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निवास के बाहर सैकड़ों कर्मचारी एकत्र हुए, नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन उग्र होगा। सरकार से शीघ्र समाधान की उम्मीद।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.