June 24, 2026

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन:मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया।

देहरादून 09 मई 2023,

उत्तराखंड की राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का लम्बी बिमारी के पश्चात मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पूर्व जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में उनका उपचार हुआ था।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन की लड़ाई में सुशीला बलूनी का नाम काफी प्रमुखता से लिया जाता है और पूरे प्रदेश में ताई के नाम से पहचानी जाती थी। पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका प्रथम पंक्ति के नेताओं में रही है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष  सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में  सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.