June 23, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में सफाई कर्मचारियों का मानदेय ₹ 500 रुपए प्रतिदिन करने का आदेश जारी किया।

देहरादून 03 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सफाई कर्मचारियों का मानदेय ₹ 500 रुपए प्रतिदिन करने का आदेश जारी कर दिया है। विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का वायदा किया था ।

चंपावत जिले में उत्तराखंड ‘स्वच्छकर कर्मचारी संघ’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने बताया कि, “हमारे चुनावी वादे के अनुरूप, हमने सरकार बनाने के बाद सफाई कर्मचारियों के लिए ₹500 रुपए प्रतिदिन मानदेय के बारे में एक आदेश जारी किया है।” सफाई कर्मियों को अब ₹500 रुपए प्रतिदिन मानदेय मिलेगा। वर्तमान में सफाई कर्मियों को ₹350 प्रतिदिन मानदेय मिलता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.