June 24, 2026

मुख्यमंत्री धामी “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में संस्थान एवं समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘मन की बात’ कार्यक्रम वर्ष 2023 का प्रथम संस्करण तथा “मन की बात” कार्यक्रम का 97वां संस्करण है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक सराहनीय कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा ई-कचरे के लिए रूड़की की एटेरो री-साइकिलिंग की ई-बेस टेक्नोलॉजी का जिक्र करते हुए ई-कचरे के लिए विकसित की गई तकनीक की सराहना की गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.