June 24, 2026

मुख्यमंत्री ने भारतीय वन सेवा संघ के अधिवेशन का शुभारंभ किया।

देहरादून 22 जनवरी 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित वन विभाग के सभागार में भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिवेशन काा शुभारंभ किया।

भारतीय वन सेवा संघ के अधिवेशन को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री नेकहा कि इस अधिवेशन में वन एवं पर्यावरण से संबंधित ज्वलंत विषयों पर चर्चा होगी। इस तरह के आयोजनों से अधिकारियों को एक-दूसरे को समझने तथा योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन का मौका मिलता है, जिससे कार्य करने की गति में भी तेजी आती है।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव डॉ. समीर सिन्हा, प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत ज्योत्सना सितलिंग, आईएफएस एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल लाल एवं भारतीय वन सेवा संघ, उत्तराखण्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.