August 18, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

देहरादून 24 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस की जांच में और तेज़ी लाने, दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि,”जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए । मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इन आदेशों से पूर्व में हुई भर्ती परीक्षाओं पर निरस्तीकरण के बादल मंडराने लगे हैं। जो भर्ती परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से संचालित हो रही हैं , उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए।” उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शेष चयन सेवा आयोग सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई धांधलियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। साथ ही साथ सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस उच्च विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री श्री शैलेश बगौली उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.