February 5, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस “संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया।

देहरादून 16 सितंबर 2022,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस “संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया। जन्‍मदिवस के मौके पर राज्‍यभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

देहरादून में आईटीबीपी द्वारा ‘संकल्प दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों एवं जवानों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं। हमारे जवान देश की सुरक्षा से लेकर हर क्षण सेवा हेतु तत्पर रहते हैं। हमारी सेना एवं अर्धसैनिक बलों का इतिहास हमेशा से ही शौर्य और पराक्रम का रहा है।

इस कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, आईजी आई.टी.बी.पी श नीलाभ किशोर, आईटीबीपी के अन्य अधिकारी व जवान तथा केंद्रीय विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

राजधानी देहरादून में संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने घंटाघर में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया।

सीएम धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन-भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के युवाओं के कुछ जरूरी निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों के बाद युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा। मैं उन्हें यकीन दिलाता हूं कि आने वाले भविष्य में युवा खुद को कभी ठगा महसूस नहीं करेंगे। आगे वाले होने वाली सभी परिक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगी।

इस दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी व अन्‍य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.