Recent Posts

September 28, 2026

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाए कि , उत्तराखण्ड में महिलाओं की खुलेआम हत्या हो रही है और पुलिस तमाशा देख रही है

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , 4 दिन पूर्व राजधानी देहरादून के विकासनगर में , 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बालिका को सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने निर्दयता पूर्वक दरांती से काटा । उन्होंने बताया कि, फिर ऋषिकेश में एक युवती की भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल ने गोली मारकर हत्या कर दी।
यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि, आज देहरादून कोतवाली से कुछ दूर दिन दहाड़े गुंजन नाम की युवती को आकाश ने चापड़ से काटकर मार डाला।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाए कि , उत्तराखण्ड में महिलाओं की खुलेआम हत्या हो रही है और पुलिस तमाशा देख रही है । उन्होंने कहा कि , राजधानी देहरादून में पांच दिनों के भीतर तीन लड़कियों या महिलाओं की नृशंस हत्या हुई है। यशपाल आर्य ने कहा कि , प्रदेश की राजधानी में कानून व्यवस्था के ये हाल हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों का भगवान ही मालिक होगा।

उन्होंने कहा कि, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में जघन्य हत्याओं, लूटों और जघन्य अपराधों के बाद भी जिला पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को वाही बनाए रखा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, ये अयोग्य अधिकारी अपराधों के होने के बाद भी जिलों में टिके रहने को अपनी विशेष योग्यता मान कर कर्तव्यों से विमुख हो रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि यही हाल रहे तो उत्तराखण्ड देवभूमि के बदले अपराध भूमि के नाम से जानी जाएगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.