August 18, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में भर्ती स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता से मिले।

देहरादून 27 फरवरी 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में भर्ती स्वयंसेवक संघ के संपूर्णानंद थपलियाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डोईवाला व्यवस्था प्रमुख संपूर्णानंद थपलियाल को कुछ दिन पूर्व ह्रदय घात हुआ था। उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट भर्ती कराया गया था।

इनके अलावा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन अस्पताल में ही ईलाज करा रहे हल्द्वानी निवासी निमेश पाण्डेय का भी हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी हासिल की।

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.