June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत हो जाने की घोषणा की है।

देहरादून 02 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के टनकपुर स्थित माँ पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की और प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु ₹4 करोड़ स्वीकृत हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को नंबर-एक बनाए जाने पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रद्धालुओं के दंदलिए सभी आवश्यक सुविधाओं और संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।लंलंृर्ललंऋऋृृ लव औरझंइस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष श््किशन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी मौजूद थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.