June 23, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुद्धोवाला स्थित आईआरबी-2 के प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण।

देहरादून 14 मई 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुद्धोवाला स्थित आईआरबी-2 के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं द्वितीय चरण के भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। चार धाम यात्रा में पुलिस की भूमिका को बेहद अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस हमारी ब्रांड एंबेसडर है। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु देवभूमि से अच्छा संदेश लेकर जाएं यह हम सब की जिम्मेदारी है।

कोरोना काल के चलते पिछले दो सालों में चार धाम यात्रा नहीं चल पाई है ऐसे में इस बार यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। चारधाम यात्रा हमारे लिए चुनौती है लेकिन इसे सुव्यवस्थित करने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है।

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार लगातार पर्यवेक्षक कर रही है। बीते कुछ समय में चारधाम यात्रा में जितनी भी घटनाएं हुई हैं, वह यात्रा में अव्यवस्था एवं भगदड़ मचने से नहीं बल्कि अन्य स्वास्थ्यगत कारणों से हुई है।

मुख्यमंत्री ने यात्रा पर आने वाले नौजवानों से अनुरोध किया है कि नौजवान पहले बुजुर्ग एवं महिलाओं को दर्शन करने का मौका दें। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस विभाग नियमों का कड़ाई से पालन कराए और अतिरिक्त सावधानी बरतें।

पुलिस के उच्च अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, स्मार्ट पुलिसिंग के लिए तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। एसओजी, एसटीएफ और साइबर सेल जैसे अलग-अलग शाखाओं में काम करने वाले पुलिसकर्मियों की स्पेशल ट्रेनिंग कराई जाए।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.