August 17, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का हस्तांतरण कर, आवास गृह की चाबी सौंपी।

देहरादून 05 मई 2022,

उत्तराखंड: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में उत्तर प्रदेश पर्यटक विभाग द्वारा नव निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अलकनंदा पर्यटक आवास गृह का हस्तांतरण कर, आवास गृह की चाबी सौंपते हुए कहा कि, 22 सालों से चल रहे परिसंपत्ति बंटवारे के लिए सकारात्मक पहल हुई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में हर संभव मदद दी जायेगी। उत्तराखण्ड देवभूमि है। उत्तराखण्ड समस्त भारतवासियों को आकर्षित कर सकता है। उत्तराखण्ड के चारधाम और मां गंगा श्रद्धालुओं को यहां आने के लिए आकर्षित करती हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार स्थित अलंकनन्दा पर्यटक आवास गृह के, उत्तराखण्ड को हस्तांतरित करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी बढ़ी है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कार्य तेजी से हुआ है। बदरीनाथ को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चन्द अग्रवाल , गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत , सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, चन्दनराम दास, सांसद एवं , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री मदन कौशिक व अन्य लोग मौजूद थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.