June 23, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

देहरादून 01 नवम्बर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि मास्टरप्लान बनाकर इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा, इससे यहां के क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान एचएमटी फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कर्मचारियों को उनकी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, विधायक रामसिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री हेमन्त द्विवेदी, आयुक्त दीपक रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.