June 23, 2026

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को सभी पार्किंग्स के लिए साइट स्पेसिफिक कम्पलीशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

देहरादून 27 सितंबर 2022,

उत्तराखंड में पार्किंग की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण वाहन स्वामियों द्वारा वाहनों को सड़कों पर छोड़ दिया जाता है। जिससे सड़कों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने पार्किंग योजनाएं बनाई हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश में बनाई जाने वाली नई पार्किंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारियों को सभी पार्किंग्स के लिए साइट स्पेसिफिक कम्पलीशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेषकर पर्वतीय शहरों में पार्किंग एक विकट समस्या बनती जा रही है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को लगातार नए पार्किंग स्थल ढूंढ़ते रहने के निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में प्रयोग के तौर पर कम से कम एक प्रोजेक्ट टनल पार्किंग अवश्य बनाएं।

मुख्य सचिव ने कहा की पार्किंग प्रोजेक्ट में रूकावट आने पर सम्बन्धित अधिकारी या सचिव से सम्पर्क कर समस्या का निस्तारण किया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन को पार्किंग प्रोजेक्ट्स के लिए डेडीकेटेड अधिकारी लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि डेडीकेटेड अधिकारी को लगाने से कार्य में तेजी आएगी। जिन पार्किंग के निर्माण में कोई समस्या नहीं है, उनमें तुरंत कार्य शुरू कर दिया जाए और पार्किंग प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी एवं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.