June 24, 2026

मुजफ्फरनगर गोलीकांड की 28वीं बरसी पर देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजली।

Exif_JPEG_420

देहरादून 03 अक्टूबर 2022,

मुज़फ़्फ़रनगर के रामपुर तिराहा गोलीकांड की 28वीं पुण्यतिथि पर देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष से पृथक उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के निर्माण के लिए हम सबको मिलकर संघर्ष करते रहना है।आंदोलनकारियों ने “उत्तराखंड के शहीद अमर रहे” का उद्घोष किया।

Exif_JPEG_420

इस दौरान वरिष्ठ आन्दोलन कारी विवेकानंद खण्डूरी , भाजपा नेता रविन्द्र जुगरान, पूर्ण सिंह लिंगवाल, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, उत्तराखंड आन्दोलनकारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित अनेक चिन्हित आन्दोलन कारी उपस्थित रहे।

Exif_JPEG_420
Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.