June 24, 2026

राजस्व संबंधी पुराने रिकॉर्ड के लिए लोगों को अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा।

देहरादून 01 जनवरी 2023,

जनपद सहारनपुर के केन्द्रीय अभिलेखागार में संरक्षित पंजीकृत अभिलेखों के संरक्षित रिकॉर्ड को निबंधन विभाग उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत जनपद सहारनपुर से निबंधन विभाग उत्तराखण्ड को हस्तगत कराये जाने की कार्यवाई की गई। कार्यालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून तथा कार्यालय महानिरीक्षक निबंधन, उत्तराखण्ड के द्वारा जनपद सहारनपुर के केन्द्रीय अभिलेखागार में संरक्षित रिकॉर्ड के स्कैनिंग डिजिटाईजेशन हेतु आयुक्त राज्य कर, मुख्यालय, उत्तराखण्ड जनपद देहरादून स्थित हॉल में स्थानान्तरित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशानुसार जनपद देहरादून से सम्बन्धित वर्ष 1958 से पूर्व के समस्त अभिलेखों को जिस रूप में उपलब्ध कराया गया उसी रूप में प्राप्त करते हुए उपनिबंधक प्रथम देहरादून, मुख्य निबंधन लिपिक, निबंधन लिपिक, आदि कार्मिकों, बाईण्डर द्वारा दिनांक 28.12.2022 से 30.12.2022 तक यथासम्भव सूचीबद्ध एवं व्यवस्थित किये जाने का कार्य किया गया। जनपद सहारनपुर में संरक्षित जनपद की तहसील देहरादून, तहसील मसूरी व चकराता के बही को सन्दूकों मे पैक किया गया। तदोपरान्त नामित कार्मिकों की उपस्थिति में उक्तानुसार सूचीबद्ध / व्यवस्थित अभिलेखों को 31 संदूक एवं 06 कार्टन में पैक कर आयुक्त राज्य कर मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून के भूतल स्थित हॉल में 31 दिसंबर शाम 8:30 बजे सुरक्षित रखा गया तथा पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गयी।अब राजस्व संबंधी पुराने रिकॉर्ड के लिए लोगों को अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.