June 23, 2026

राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

देहरादून 21 फरवरी 2023,

राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के समस्त अभ्यर्थी 23 से 26 फरवरी तक होने वाली परीक्षाओं में सम्मिलित होने के दौरान उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 23 से 26 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी।

सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अंदर और बाहर (परीक्षार्थी के गृह के स्थान से परीक्षा स्थान तक) उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवागमन हेतु मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.