June 24, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्मिकों को सत्य अंहिसा की शपथ दिलाई गई।

देहरादून 02 अक्टूबर 2022

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों ने उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। देहरादून कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा एवं उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों व कार्मिकों सहित कलेक्ट्रेट परिसर अवस्थित समस्त कार्यालय के कार्मिकों, सूचना विभाग सहित उपस्थित अन्य विभाग के कार्मिकों को सत्य अंहिसा की शपथ दिलाई।

इससे पूर्व मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त मा0 मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल कलेक्ट्रेट परिसर में शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की। इस अवसर पर मा0 सांसद टिहरी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक राजपुर खजान दास, मेयर नगर निगम देहरादून सुनिल उनियाल गामा, भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भटट् जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एंव राज्य आन्दोलनकारियों ने माल्यार्पण किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.