June 24, 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत ने 10वें दिन 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक जीते।

देहरादून 08 अगस्त 2022,

दिल्ली: भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 10वें दिन 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य सहित 15 पदक जीते। शरत कमल और श्रीजा अकुला मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस, निकहत जरीन मुक्केबाजी, एल्डोज़ पॉल पुरुष ट्रिपल जंप, अमित पंघाल मुक्केबाजी, नीतू घंघास मुक्केबाजी ने स्वर्ण पदक जीते। अब्दुल्ला अबूबकर पुरुष ट्रिपल जंप, सागर अहलावत मुक्केबाजी, अचंता शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरन टेबल टेनिस और महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक जीते। महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार पुरुषों की 10,000 मीटर रेस-वॉक, अन्नू रानी महिला भाला फेंक, सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल स्क्वॉश, मिश्रित युगल, किदांबी श्रीकांत बैडमिंटन, पुरुष एकल और ट्रीसा जॉली व गायत्री गोपीचंद बैडमिंटन, महिला युगल ने कांस्य पदक जीते। 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में भारत के पदकों की संख्या 55 हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और देश के लोगों ने इन पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाइयां दी हैं।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.