October 5, 2026

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अचिंत शिउली ने भारोत्तोलन में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

देहरादून 01 अगस्त 2022,

दिल्ली: भारोत्तोलक अचिंत शिउली ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 73 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। अचिंत ने खेलों में कुल 313 किलोग्राम (स्नैच 143 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 170 किग्रा) उठाया। यह प्रतियोगिता में भारत का छठा पदक और तीसरा स्वर्ण है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश भर के लोगों ने अचिंत को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अचिंत शिउली को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “अचिंत शिउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतकर और तिरंगा फहराकर भारत को गौरवान्वित किया है। आपने तुरंत एक प्रयास में विफलता पर काबू पा लिया और लाइनअप में शीर्ष पर पहुंच गए। आप ऐसे चैंपियन हैं, जिसने इतिहास रचा है। हार्दिक बधाई!”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अचिंत शिउली को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंत शिउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वे अपने शांत स्वभाव और लगन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए बहुत कठिन मेहनत की है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ट्वीट किया, “अचिंत शिउली, जिन्हें उनके प्रशिक्षण केंद्र एनएसएनआईएस पटियाला में मिस्टर काम (शांत) के नाम से जाना जाता है, ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। भारत का नाम रौशन करने और पदक जीतने के साथ खेल का रिकॉर्ड बनाने के लिए अचिंत को बधाई

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.