June 26, 2026

लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है,पत्रकारिता पारदर्शी होनी चाहिए एवं आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 16 मई 2022,

ऊधममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पंतनगर में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारिता पारदर्शी होनी चाहिए एवं आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए, मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे राज्य में इसी प्रकार की पत्रकारिता रही है।

एनयूजेआई के अधिवेशन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किए गए वादों के अनुरूप सरकार काम कर रही है, प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में सड़कों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊधमसिंह नगर में एम्स की सुविधा भी मिल सकेगी जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो सालों से चारधाम यात्रा बाधित थी लिहाज़ा इस साल यह यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा यह यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा बनेगी, इस बार हमारे अनुमान से भी अधिक तीर्थयात्री आ रहे हैं लेकिन सरकार के स्तर पर पूरी मॉनिटरिंग की जा रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , एनयूजेआई  उत्तराखण्ड के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.