Recent Posts

February 8, 2026

विजय दिवस” के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

देहरादून 16 दिसंबर 2022,

” विजय दिवस” के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कांग्रेसजनों द्वारा देश की सीमाओं पर शहीद होने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व सैनिकों को शॉल ओडाकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 16 दिसम्बर, 1971 भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन था। इस दिन लौह महिला, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी के मजबूत इरादों से ले.जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की बदौलत भारत ने पाकिस्तान पर एक ऐतिहासिक विजय हांसिल की थी, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान का विभाजन होकर एक नया देश बांग्लादेश बना।

श्री माहरा ने कहा कि चाहे 1971 का भारत पाक युद्ध हो या कारगिल युद्ध भारतीय जांबाजों ने प्रत्येक अवसर पर अपने अद्म्य साहस का परिचय दिया यह दिन भारत के गौरवशाली दिवस के रूप में स्वर्णिम अक्सरों में अंकित रहेगा।

उन्होंने कहा कि कि कारगिल युद्ध के समय भी यहां के वीर सैनिकों का देश की सीमाओं की रक्षा में बलिदान का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री पी.के. अग्रवाल, नवीन जोशी, मानवेन्द्र सिंह, पूर्व सैनिक के प्रदेश अध्यक्ष कै. बलवीर सिंह रावत, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, राजेश चमोली, नवनीत सती, शिवा वर्मा, नीरज त्यागी, शैलेन्द्र करगेती, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भण्डारी, अनुराधा तिवाडी, सावित्री थापा, दिनेश कौशल, पूनम कण्डारी आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.