February 5, 2026

शेयर बाजार में 8वें दिन भी लगातार गिरावट।

देहरादून 28 फरवरी 2023

शेयर बाजार में 8वें दिन भी लगातार गिरावट आई है। शेयरों में गिरावट के चलते बीएसई सेंसेक्स कमजोर खुलने के बाद लगातार कमजोर होता चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 326.23 अंक टूटकर 58,962.12अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स 59 हजार के स्तर से नीचे आ गया। निफ्टी भी कमजोर रहा है। निफ्टी 79.55 अंक गिरकर 17,313.15 अंक पर बंद हुआ।

मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएलटेक, टीसीएस, इंडुसिन बैंक, विप्रो , एसबिन, सन फार्मा , भारतीएयरटेल , इन्फाई, टैकएम, एवं एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट आई है। अडाणी ग्रुप द्वारा इस मार्च 2023 के अंत तक 690 मिलियन डॉलर और 790 मिलियन डॉलर के बीच शेयर-समर्थित ऋण चुकाने की घोषणा से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में खरीदारी लौटी है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.