June 23, 2026

संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने पर पांच लाख तीस हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया ।

देहरादून 21 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हुए हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए देहरादून के तहसील विकासनगर क्षेत्रांतर्गत हिमाचल प्रदेश से उत्तराखण्ड राज्य में परिवहन की जाने वाली प्रतिबंधित खनिज सामग्री के परिवहन पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने हेतु संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। छापा मारी में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत 12 वाहनों को अवैध खनन/परिवहन एवं हिमाचल प्रदेश से अवैध खनन सामग्री का परिवहन करने पर कार्यवाही करते हुए पांच लाख तीस हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त टीम द्वारा कुल्हाल चौकी, धर्मावाला, लांघारोड़ पर छापेमारी की गई है।

इसी प्रकार खनन सामग्री परिवहन पर उक्त वाहनों हेतु जारी रवाना प्रपत्र से अधिक पाए जाने के कारण उक्त वाहन को सीज किया गया । इसी प्रकार अन्य वाहन खनन सामग्री निर्धारित रूप के विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना जुर्माना भी लगाया गया। विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन एवं उसके परिवहन पर लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध खनन, भंडारण एवं खनन के अवैध परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध परिवहन व भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जाए तथा विभिन्न स्त्रोंतो से प्राप्त होने वाली अवैध खनन एवं अवैध परिवहन/भंडारण की सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाए।

छापेमारी टीम ने उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, जिला खान अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, सैलटैक्स विभाग से धर्मेन्द्र सिंह, चौकी इन्चार्ज रविन्द्र सैनी सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के कार्मिक शामिल रहे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.