Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ समावेशी विकास जरूरी है:पुष्कर सिंह धामी। - Separato Spot Witness Times
राज्य समाचार

सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ समावेशी विकास जरूरी है:पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 23 सितंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सतत् विकास लक्ष्यों की 7वीं वर्षगांठ के अवसर पर सतत् विकास लक्ष्य हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया एवं सतत् विकास लक्ष्य से संबंधित वीडियो का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 2030 तक इन सभी सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विभागों को रौडमैप के हिसाब से आगे बढ़ना होगा। इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जन भागीदारी भी महत्वपूर्ण है। जन सहयोग एवं सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न संस्थानों का भी पूरा सहयोग लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ समावेशी विकास जरूरी है। सतत् विकास लक्ष्यों में उत्तराखण्ड की रैंकिंग में सुधार हुआ है, लेकिन प्रदेश को प्रथम स्थान पर लाने के लिए और प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 2018 में उत्तराखण्ड सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में 10वें स्थान पर था, जबकि अभी राज्य चौथे स्थान पर है। उत्तराखण्ड की प्राकृतिक संपदाओं का हमें बेहतर तरीके से सदुपयोग करना होगा। उद्योगों के क्षेत्र में भी उत्तराखण्ड में अपार संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर.मीनाक्षी सुदंरम, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय,एडिशन सीईओ सीपीपीजीजी डॉ. मनोज पंत उपस्थित रहे।

 

Related posts

चेन्नई में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

Dharmpal Singh Rawat

DM के आदेशों के बाद इन तीन तहसीलों के रिकॉर्ड रूम की होगी जांच, रिकॉर्ड रूम हुए सील 

ई-एफआईआर से आम जन को बहुत सुविधा होगी:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment