June 24, 2026

भारतीय रेलवे रेलों के संचालन के लिए रीयल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम का उपयोग करेगा।

देहरादून 23 सितंबर 2022,

दिल्ली: भारतीय रेलवे रेलों के संचालन के लिए नई तकनीकों का उपयोग करेगा। इसके लिए इसरो के सहयोग से विकसित रीयल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान सहित स्टेशनों पर ट्रेन की आवाजाही के समय की स्वत:जानकारी प्राप्‍त करने के लिए इंजनों में लगाया जा रहा है। कंट्रोल ऑफिस एप्लीकेशन (सीओए) सिस्टम में ये अपने आप उन ट्रेनों के कंट्रोल चार्ट पर स्‍वत: सारणी तैयार कर लेते हैं।

रीयल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम 30 सेकंड के अंतराल पर मिड-सेक्शन अपडेट प्रदान करता है। ट्रेन नियंत्रण अब बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के आरटीआईएस युक्त इंजनों/ट्रेन के स्थान और गति पर अधिक बारीकी से नजर रख सकता है।

पहले चरण में 21 इलेक्ट्रिक लोको शेड में 2700 इंजनों के लिए रीयल टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम उपकरण स्थापित किए गए हैं। दूसरे चरण के रोल आउट के हिस्से के रूप में, इसरो के सैटकॉम हब का उपयोग करके 50 लोको शेड में 6000 और इंजनों को शामिल किया जाएगा। वर्तमान में, लगभग 6500 लोकोमोटिव (आरटीआईएस और आरईएमएमएलओटी) को सीधे कंट्रोल ऑफिस एप्लिकेशन (सीओए) में डाला जा रहा है। इसने सीओए और एनटीईएस एकीकरण के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों की स्वचालित चार्टिंग और नवीनतम जानकारी के सूचना तंत्र को सक्षम किया है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.