August 8, 2026

सुश्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज भेंट की:जोशीमठ के भू-धंसाव पर चर्चा की।

देहरादून 13 जनवरी 2023,

आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज भेंट की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों हेतु सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी गठित की गई है व प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।

एक अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के चांसलर डॉ. सुनील राय ने भेंट कर जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु पांच लाख रुपए का चेक सौंपा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.