October 5, 2026

08 अगस्त से मीडिया प्रतिनिधियो एवं उनके परिजनों को बूस्टर डोज लगेगी।

देहरादून 05 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: प्रभारी सचिव राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जानकारी दी है कि, समस्त प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक/सोशल मीडिया के पत्रकार एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोविड की निशुल्क टीकाकरण (बूस्टर डोज) हेतु 08 अगस्त 2022 से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी सचिव राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को पत्र जारी किया है।

अपर निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग डाॅ0 अनिल चंदोला ने पत्रानुसार कार्यवाही करते हुए सूचना निदेशालय परिसर (रिंग रोड लाडपुर) में 08 अगस्त 2022 को प्रातः 10 बजे से निशुल्क बूस्टर डोज लगाने हेतु शिविर लगाया जाएगा। शिविर में जिला एवं राज्य स्तर के पत्रकार एवं उनके परिजन हेतु प्रतिदिन लगभग 600 की संख्या लाभान्वित कराया जायेगा।

जिला सूचना अधिकारी ने राज्य और जिला स्तरीय समस्त मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि जिन मीडिया प्रतिनिधियो एवं उनके परिजनों को बूस्टर डोज नहीं लगा है वह सूचना निदेशालय परिसर में आयोजित टीकाकरण शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते है। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधि आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.