June 24, 2026

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पाठ्यविवरण (सिलेबस) में किया बड़ा बदलाव।

दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पाठ्यविवरण (सिलेबस) में बड़ा बदलाव किया है।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् के शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 9वीं, 10वीं में छात्रों को नये सिलेबस के मुताबिक 10 विषय पढ़ने होंगे। वहीं 12वीं कक्षा के छात्रों को कुल 6 विषय पढ़ने होंगे। 10वीं और 12वीं के छात्रों को सभी विषयों में उत्तीर्ण होना जरूरी है। इससे पहले 10वीं कक्षा के छात्र अधिकतम 9 विषय चुन सकते थे, लेकिन वे 6 विषय ही चुनते थे और उनको केवल 5 विषय में ही उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता था। 12वीं कक्षा के छात्र 7 विषय चुनते थे। जिसमें एक विषय वैकल्पिक होता था. इनमें पांच विषयों में छात्रों का पास होना अनिवार्य होता था वहीं अब कुल छह विषय का अध्ययन करना होगा।
10वीं कक्षा में सात मुख्य विषय होंगे। इसमें मैथ और कम्युटेशनल थिंकिंग, सोशल साइंस, साइंस, आर्ट्स, एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन एंड वेलनेस, प्रोफेशनल एजुकेशन शामिल हैं। छात्रों को सभी विषयों में उत्तीर्ण होना जरूरी है। वंही 12वीं कक्षा में चार मुख्य और एक वैकल्पिक विषय होगा।नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत इन विषयों को तीन ग्रुपों में बांटा गया है। छात्रों को दो ग्रुप से चार विषयों का चयन करना होगा।
नये सिलेबस के अनुसार कक्षा 10वीं में अब तीन भाषाएं होंगी, जिसमें दो भाषाएं भारत में बोली जाने वाली होगी। वहीं कक्षा 12वीं में अब छात्रों को दो भाषा पढ़नी होगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.