June 23, 2026

भव्य समारोह के बीच मनाया गया सतपाल महाराज का 71वां जन्मोत्सव : राजनीतिक, आध्यात्मिक लोगों ने दी शुभकामनाएं।

देहरादून 21 सितंबर, 2022,

हरिद्वार: आध्यात्मिक गुरू और उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का 71वां जन्मोत्सव भव्य समारोह के बीच मनाया गया। इस मौके पर अनेक राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

इस मौके पर हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम में आयोजित सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि एकता व अध्यात्म की शक्ति से ही भारत विश्व गुरु बनेगा।उन्होंने कहा कि जब-जब आध्यात्मिक महापुरुष आते हैं राजनीति में तब कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होने कहा कि रेल राज्य मंत्री बनने पर जब ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन का सर्वे कराया तो लोगों को शक हुआ कि यह कैसे संभव होगा? पर वह आज कार्यान्वित हो रहा है। इस रेल लाइन के बनने से उत्तराखंड के साथ साथ यहाँ आने वाले अनगिनत तीर्थ यात्रियों को भी लाभ होगा। श्री महाराज ने कहा कि डिफेंस कमेटी में वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा आसान नहीं था पर उस को सुलझाने में हमने मदद की। हमारा देश रूस व अमेरिका के सेटेलाइट टेक्निक पर चलता था हमने स्वदेशी जीपीएस के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय पर बात करके वह कार्य भी पूरा कराया, कुछ और भी कराना बाकी है। हमारे वैज्ञानिकों को अमेरिका का वीजा नहीं मिलता था वह भी वार्ता के जरिए खुलवाया और पर्वतीय क्षेत्र में विकास हेतु गैरसैंण को राजधानी हेतु बजट स्वीकृत कराया और वह सपना साकार हुआ।

श्री महाराज के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सद्भभावन सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक दुर्गेश लाल, खजानदास, सुरेश चौहान, भारत सरकार के कमिश्नर उदय महुक, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत, विभु जी महाराज, रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह, युवराज दिव्यराज सिंह (विधायक सिरमौर) तथा पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.