February 4, 2026

अब तक हुए 15.33 लाख पंजीकरण, यूपी-गुजरात के तीर्थयात्री बेताब…युवाओं में भी दिखा क्रेज

चारधाम यात्रा में आने के लिए महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश व गुजरात के तीर्थयात्री बेताब हैं। यात्रा के लिए अब तक हुए पंजीकरण में महाराष्ट्र पहले स्थान पर हैं। यहां से 2.57 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि दूसरे स्थान उत्तर प्रदेश व तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश है। 20 मार्च से 9 अप्रैल तक यात्रा पंजीकरण का आंकड़ा 15.33 लाख पहुंच गया है।

चारधाम यात्रा में आने के लिए पूरे देश में खासा उत्साह है। पंजीकरण के आंकड़े इसकी तसदीक कर रहे हैं। यात्रा के लिए महाराष्ट्र से 2.57 लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश से 1.84 लाख, आंध्र प्रदेश से 1.67 लाख, गुजरात से 1.40 लाख, मध्य प्रदेश से 1.44 लाख, राजस्थान से एक लाख यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसके अलावा असम, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, तेलंगाना, तमिलनाडू, ओडिसा समेत अन्य राज्यों से यात्रियों ने चारधाम आने के लिए पंजीकरण कराया है।

युवाओं में दिखा चारधाम यात्रा क्रेज
चारधाम यात्रा का क्रेज युवाओं में बढ़ रहा है। यात्रा पंजीकरण के आंकड़ों में देखे तो बुजुर्गों के साथ ही युवाओं में चारधाम दर्शन करने के लिए उत्साह है। 11 से 15 आयु वर्ग के 43249, 16 से 20 आयु वर्ग में 62566, 21 से 25 आयु वर्ग में 105090 ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 26 से 30 आयु वर्ग में 1,19,537, 31 से 35 आयु वर्ग में 1.19 लाख, 36 से 40 आयु वर्ग में 1.32 लाख युवा चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। 51 से 55 आयु वर्ग में 1.46 लाख, 56 से 60 आयु वर्ग में 1.40 लाख, 61 से 55 आयु वर्ग में एक लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
केदारनाथ- 5,19,894
बदरीनाथ- 4,58,252
गंगोत्री- 2,75,047
यमुनोत्री- 2,59,145
हेमकुंड साहिब- 21,547

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.