June 23, 2026

उत्तराखंड SSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पुनर्निर्धारित: 17 मई 2026 को होगी पुनः

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पेपर लीक के कारण रद्द हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा अब 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।  दोबारा परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने पूर्व में परीक्षा दी थी। 48961 अभ्यर्थी जो पहले भी अनुपस्थित थे परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

कारण और पृष्ठभूमि

पिछली परीक्षा 21 सितंबर 2025 को 416 पदों के लिए ग्राम विकास अधिकारी (VDO), पटवारी, लेखपाल जैसे पदों के लिए हुई थी, लेकिन पेपर लीक प्रकरण के चलते इसे रद्द कर दिया गया । आयोग ने तीन महीने के अंदर पुनर्परीक्षा का प्रस्ताव रखा था, जिसे अब अंतिम रूप दिया गया है । यह फैसला 19-20 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक संवाद के माध्यम से लिया गया।

अन्य परीक्षाओं की तिथियां

इसी के साथ आयोग ने विभिन्न विभागों के 18 तकनीकी पदों (कुल 5872 अभ्यर्थी) की परीक्षा 3 मई 2026 को निर्धारित की है । परीक्षाएं टैब आधारित होंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर एडमिट कार्ड और अपडेट चेक करें ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.