आयुष चिकित्सालयों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश, रिक्त पदों पर होगी भर्ती
देहरादून में प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आयुष योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालयों का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने बताया कि टनकपुर में 50 शैय्या वाले आयुष चिकित्सालय का 80 प्रतिशत और कोटद्वार में 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भीमताल में 10 शैय्या वाले चिकित्सालय का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण है, जबकि दिनापुर पथरी में 10 शैय्या वाले चिकित्सालय का निर्माण पूरा हो गया है। उन्होंने टिहरी के जाखणीधार में चिकित्सालय निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने और पिरान कलियर में प्रस्तावित 50 शैय्या वाले यूनानी चिकित्सालय के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के आयुष चिकित्सालयों में दवाइयों, उपकरणों और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।
मदन कौशिक, आयुष मंत्री, उत्तराखंड
