February 5, 2026

16अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक ।

 

देहरादून15 अक्टूबर 2021,

जयपुर: दिल्ली में कल होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस बार राजस्थान के 4 नेता शिरकत करने वाले हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा गुजरात प्रभारी के तौर पर डॉ रघु शर्मा , पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह और सीडब्ल्यूसी के सदस्य रघुवीर मीणा शामिल होंगे. बैठक में वर्तमान राजनीतिक मुद्दों के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मंथन होगाा। लेकिन इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से होने वाली मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

16अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे कांग्रेस की सर्वोच्च इकाई, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक यानी सीडब्ल्यूसी में इस बार राजस्थान का दबदबा रहने वाला हैै। लंबे अरसे के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब राजस्थान से जुड़े चार नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे. पिछले डेढ़ साल से कोरोना संकट के चलते कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक वर्चुअल होती आई है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद पहली बार वर्किंग कमेटी की बैठक भौतिक रूप में होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.