February 10, 2026

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया होंगे।

दिल्ली, सरकार ने 16वें वित्त आयोग का गठन किया है।इसके अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया होंगे। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रपति के अनुमोदन से सोलहवें वित्त आयोग का गठन किया है। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरविंद पनगढ़िया इसके अध्यक्ष बनाए गए हैं। सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों को अलग से अधिसूचित किया जाएगा। ऋत्विक रंजनम पांडे को आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में सोलहवां वित्त आयोग के लिए विस्तृत विचारार्थ विषय भी बताए गए हैं।

सोलहवां वित्त आयोग 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाले पांच वर्षों की अवधि को कवर करते हुए 31 अक्टूबर, 2025 तक अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.