June 24, 2026

360 वरिष्ठ नागरिकों को 50 लाख लागत के 2402 सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण

राजधानी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सेवा पर्व समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान व उन्हें निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही उनकी समस्याओं को संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित भी किया गया।

राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित सेवा पर्व के उपलक्ष में 75 सामाजिक अधिकारिता शिविरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के सहयोग से जनपद देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 360 वरिष्ठ नागरिकों को 2402 सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 60 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्धजनों से सीधा संवाद किया। साथ ही उनकी समस्याओं को भी जाना।

समाज कल्याण विभाग देहरादून द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की *वयोश्री योजना* अंतर्गत सभी चयनित वृद्धजनों को विभाग द्वारा कुशल मंगल कार्यक्रम स्थल पर लाया गया। जिन सभी दर्जनों को वृद्धजनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, स्टिक, कान की मशीन, ट्राईसाईकिल, बैसाखी उनके स्वस्थ व कुशल जीवन के लिए प्रदान की गई।

सेवा पर्व समारोह में सहायक उपकरण प्राप्त वृद्ध जनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उनकी जनकल्याणकारी सोच और विभिन्न विकास परत योजनाओं की भी सराहना की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.