June 24, 2026

दिल्ली , संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया, वहीं गौरव गोगोई, तारिक अनवर और के सुधाकरन ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दृढ़ नेतृत्व में हम डटे रहे। भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा वास्तव में ऐतिहासिक आंदोलन थे, जिन्होंने सभी स्तरों पर हमारी पार्टी को पुनर्जीवित किया. राहुल गांधी अभूतपूर्व व्यक्तिगत, राजनीतिक हमलों से लड़ने के लिए अपनी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प के लिए विशेष धन्यवाद के पात्र हैं। सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, संसद में कांग्रेस की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इंडिया गठबंधन के साझेदारों की ताकत से भी हमें बल मिला है। कुछ की बहुत प्रभावी ढ़ंग से वापसी हुई है।

सोनिया गांधी ने भाजपा को बहुमत के आंकड़े से कम लोकसभा की सीटें मिलने पर कहा कि, लोकसभा चुनाव 2024 में केवल अपने नाम पर जनादेश मांगने वाले प्रधानमंत्री मोदी को राजनीतिक और नैतिक हार का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी असफलता की जिम्मेदारी लेने के बजाय, फिर से प्रधानमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस संसदीय दल की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही हमारे लिए अपने देश में संसदीय लोकतंत्र स्थापित करने और संसदीय राजनीति को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

 

Sonia Gandhi was elected leader of the Congress Parliamentary Party.

Sonia Gandhi was elected leader of the Congress Parliamentary Party.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.