June 24, 2026

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान लैंडिंग करते फिसला।

देहरादून 12 मार्च 2022,

मध्य प्रदेश: एयर इंडिया का विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने के दौरान रनवे पर फिसल गया।गनीमत रही कि इस घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, और बड़ी दुर्घटना होने से टल गई है।

हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का विमान दिल्ली से जबलपुर यात्रियों को लेकर आया था। विमान में स्टाफ स्टाफ सहित साठ यात्री मौजूद थे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमान जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर लैंड हो रहा था।एयरपोर्ट के रनवे पर विमान उतरते समय अचानक एक टायर रनवे से फिसलकर जमीन पर चला गया जिससे विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान और विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.