June 25, 2026

जिलाधिकारी देहरादून ने देहरादून वासियों को रंगो के पावन पर्व होली की शुभकामना दी।

देहरादून 16 मार्च 2022,

उत्तराखंड: डाॅ आर राजेश कुमार जिलाधिकारी देहरादून ने देहरादून वासियों को रंगो के पावन पर्व होली की शुभकामना दी है। शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि रंगों के इस त्यौहार होली में सभी नागरिकों को प्रेम और सौहार्द बांटते हुए, एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाना चाहिए। रंग के इस पर्व पर अनुशासनहीन, अवांछित गतिविधियों में खुद को शामिल ना करें जिससे बाद में स्वयं को या परिवारजनों को शर्मिंदगी का एहसास हो। होली का त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है,जिस प्रकार से इस त्यौहार में होलिका रूपी बुराई को जलाकर सत्य की जीत का जयघोष होता है, उसी प्रकार से इस होली का दहन में आइए हम सभी अपने भीतर की बुराइयों का भी दहन करें और अपना बेहतरीन व्यक्तित्व विकसित करें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.