June 25, 2026

देहरादून 21 मार्च 2022,

दिल्ली: नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को संसद में कहा कि देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों का विस्तार किया जा रहा है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की इच्छा छोटे शहरों को बड़े नगरों के हवाई अड्डों से जोड़ने की है। लेकिन इसमें एक दिक्कत यह भी है कि बड़े शहरों के हवाई अड्डों की क्षमता का पूर्ण उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर कई बड़े शहरों के हवाई अड्डों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ाए जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश के जेवर में भी हवाई अड्डा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 तक जेवर में 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ पहला चरण शुरू हो जायेगा।।रक्षा मंत्रालय उसके उन्नयन के लिए काम कर रहा है।

सिंधिया ने कहा कि मुंबई में यात्रियों की संख्या को देखते हुए नवी मुंबई हवाई अड्डा तैयार किया जा रहा है जिसके अगले तीन साल में बन जाने की संभावना है। बिहार में पूर्णिया हवाई अड्डे के संबंध में उन्होंने कहा कि यह रक्षा हवाई पट्टी है और रक्षा मंत्रालय उसके उन्नयन के लिए काम कर रहा है। पूर्णिया में हवाई अड्डा शुरू किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीन की जरूरत है और इस संबंध में राज्य सरकार से चर्चा हो रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.