June 25, 2026

23 मार्च को परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्री मंडल का होगआ शपथ ग्रहण समारोह।

देहरादून 22 मार्च 2022,

उत्तराखंड: मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर पहुंच कर पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नेता विवेकानंद खंडूरी , रविन्द्र जुगरान और अनेक आन्दोलनकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय, घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शहीद स्मारक के बाद मुख्यमंत्री परेड ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 23 मार्च को परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी और उनके मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, जिसको भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्य मंत्री और केंद्रीय नेता शामिल होंगे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.