June 25, 2026

विश्व जल दिवस पर, आईये, हम पानी की हर बूंद बचाने के लिये अपने संकल्प को दोहरायें:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

देहरादून 22 मार्च 2022,

दिल्ली: विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर देशवासियों से आह्वान किया कि पानी की हर बूंद बचाने का संकल्प करें। उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संगठनों की प्रशंसा की जो जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम कर रहे हैं।

विश्व जल दिवस के अवसर पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है, “पिछले कुछ वर्षों में, यह देखकर खुशी होती है कि जल संरक्षण जन-आंदोलन बन चुका है तथा अभिनव प्रयासों के साथ देश के हर भाग में ऐसा हो रहा है। मैं उन सभी व्यक्तियों और संगठनों की प्रशंसा करता हूं, जो पानी बचाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”

“अद्भिः सर्वाणि भूतानि जीवन्ति प्रभवन्ति च।।

विश्व जल दिवस पर, आईये, हम पानी की हर बूंद बचाने के लिये अपने संकल्प को दोहरायें। हमारा देश जल संरक्षण तथा स्वच्छ पेयजल तक हमारे देशवासियों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिये जल जीवन मिशन जैसे असंख्य उपाय कर रहा है।”

“माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाने में जल जीवन मिशन अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। जन–जन की भागीदारी से घर-घर नल से जल पहुंचाने का संकल्प पूरा होगा।”

“आईये, हम मिलकर जल संरक्षण को आगे बढ़ाने और पृथ्वी को संवहनीय बनाने में योगदान करें। पानी की हर बूंद बचाने से हमारे लोगों की मदद होती है और हमारी प्रगति में तेजी आती है।”

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.