June 25, 2026

भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।

देहरादून 23, मार्च 2022,

उत्तराखंड: आज परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। धामी दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे। वहीं उनके साथ आठ मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट गवर्नर रिटायर गुरमीत सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य आठ मंत्रियों को शपथ ग्रहण करवाई है।

भव्य समारोह में गणेश जोशी , रेखा आर्य , सुबोध उनियाल , सतपाल महाराज , धन सिंह रावत , चंदन रामदास, प्रेम अग्रवाल ,सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली है।

शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा , नितिन गड़करी, संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के अलावा योगी आदित्यनाथ , मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान , गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, असम के सीएम हेमंता बिस्वा, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.