August 18, 2026

पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय पहला सत्र 29 मार्च से प्रारंभ होगा।

देहरादून 26 मार्च 2022,

उत्तराखंड: देहरादून में उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय पहला सत्र 29 मार्च से प्रारंभ होगा और 31 मार्च तक चलेगा। इस संबंध में समस्त विधायकों को सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल की ओर से पत्र प्रेषित कर सूचना भी दे दी गई है। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सत्र की कार्यसूची भी तय कर दी गई है।

अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण के साथ सत्र शुरू होगा। 30 मार्च राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण होगा तत्पश्चात धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसके बाद सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के खर्च के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाएगा। 31 मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा एवं पारण, के बाद लेखानुदान विधेयक 2022 पारित किया जाएगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.