June 25, 2026

मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने आज जनपद उत्तरकाशी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया।

देहरादून 26 मार्च 2022,

उत्तराखंड: उत्तरकाशी पर दौरे पर गए उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने ग्राम रैथल विकासखंड भटवाड़ी मैं स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन संबंधी विकास कार्यों का जायजा लिया और ग्राम वासियों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।

मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने आज जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने रैथल में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव द्वारा ग्राम रैथल में स्थित 500 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पंचपुरा भवन, मां जगदम्बा मन्दिर, ग्रोथ सेंटर एवं पृथ्वी राज राणा के होमस्टे का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को पंचपुरा भवन के सौन्दर्यीकरण हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने ग्राम रैथल एवं नटीण के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निरस्तारण के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्य सचिव द्वारा हर्षिल में भी पर्यटन विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.