June 30, 2026

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम विभाग ने राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर सभी हितधारकों की टिप्पणियां, दृष्टिकोण और सुझावों को आमंत्रित किया है।

देहरादून 05 मई 2022,

दिल्ली: राष्ट्रीय युवा नीति, 2014 के मौजूदा मसौदे की केंद्रीय सरकार ने समीक्षा की है और राष्ट्रीय युवा नीति का नया मसौदा तैयार किया है। नीति के मसौदे में युवा विकास के लिये दस वर्ष की परिकल्पना को शामिल किया है।

भारत राष्ट्रीय युवा नीति के नया मसौदा के लक्ष्य को 2030 तक पूरा करना चाहता है। यह सतत विकास लक्ष्यों के अनुकूल है तथा ‘भारत के विकास के लिये युवाओं का क्षमता-प्रकटीकरण’ को पूरा करेगा। मसौदे में युवाओं के विकास के लिये विस्तृत कार्रवाई करने की मंशा है। शिक्षा, रोजगार एवं उद्यमिता, युवा नेतृत्व एवं विकास, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेल तथा सामाजिक न्याय जैसे विषय इसमें सम्मिलित किये गये हैं। हर प्राथमिक प्राप्त क्षेतर को सामाजिक समावेश के साथ जोड़ा गया है। इसके लिये वंचित वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है।

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम विभाग ने राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर सभी हितधारकों की टिप्पणियां, दृष्टिकोण और सुझावों को आमंत्रित किया है।

राष्ट्रीय युवा नीति के मसौदे पर हितधारक अपने सुझावों को 45 दिनों के भीतर 13 जून, 2022 तक, ई-मेल द्वारा dev.bhardwaj@gov.in या policy-myas@gov.in पर भेज सकते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.