June 30, 2026

न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

देहरादून 24 मई 2022 ,

दिल्ली; न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त की गई हैं। विधि एवं न्याय मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी है कि, महामहिम राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुये हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठतम न्यायाधीश श्रीमती न्यायमूर्ति सबीना को उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

न्यायमूर्ति सबीना का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक के 25 मई, 2022 को अवकाश ग्रहण करने के उपरांत प्रभावी हो जायेगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.